दूसरी बीवी पर पति की हत्या करने का लगा आरोप, बेटी ने सौतेली मां पर जताया शक(VIDEO)

punjabkesari.in Monday, Oct 03, 2022 - 07:08 PM (IST)

भिवानी(अशोक): जिले के गांव निगाना कलां निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भतीजे ने चाचा की मौत के लिए चाची को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक की बेटी ने उनके पिता की हत्या का आरोप अपनी सौतेली मां पर लगाया है। उसने कहा कि पिता के गले पर निशान मिले हैं। उसे शक है कि पिता की हत्या की गई है।

 

मृतक की पत्नी की हत्या के बाद हुई थी दूसरी शादी

 

हिसार जिले के सन्डौल निवासी संजय ने बताया कि वह उसके चाचा नरेंद्र की शादी 2001 में हिसार बड़वाली ढाणी में हुई थी। चाचा की दो संतानें, लड़की पायल व लड़का विवेक है। 29 अप्रैल 2016 को चाची की मौत हो जाने के बाद चाचा ने दूसरी शादी कर ली थी। चाचा नरेंद्र काफी समय से गांव निगाना कलां में रह रहा था। दूसरी शादी के बाद से चाची लगातार चाचा के साथ लड़ाई झगड़ा करती रहती थी। चाची द्वारा बहन पायल व विवेक को घर से निकाल दिया गया, जो इस समय अपने मामा के पास बड़वाली ढाणी में ही रह रहे थे। संजय ने बताया कि शादी के बाद से ही नई चाची उसके चाचा को परेशान कर रही थी। इसी बीच उनके चाचा की मौत हो गई है।

 

बेटी ने कहा पिता ने फोन कर जान से खतरा होने की कही थी बात

 

मृतक नरेंद्र की बेटी पायल ने कहा कि पिता ने उसे फोन कर जान से खतरा होने की बात बताई थी। इसे लेकर पुलिस के सामने गुहार भी लगाई गई। कई बार पंचायत भी हो चुकी है, लेकिन अब उसकी सौतेली मां ने पिता की हत्या कर दी है। उसने कहा कि पिता के गले पर निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कई दिनों से मेरी मां पिता को टॉर्चर कर रही थी। भतीजे संजय ने बताया कि मौत के लिए उसकी चाची जिम्मेदार है। उसने ही चाचा को अपने बच्चों को घर से निकालने के लिए मजबूर किया था। भतीजे की शिकायत पर पुलिस ने धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नरेंद्र के भतीजे संजय ने कहा कि उसकी चाची ने उसके चाचा नरेंद्र को घर में कैद करके रखा हुआ था। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे चाचा नरेंद्र का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static