भिवानी में कल हुई लाठीचार्ज के बाद आज शहर में लगी धारा 144(Video)

punjabkesari.in Thursday, Nov 01, 2018 - 12:41 PM (IST)

भिवानी(अशोक भारद्वाज): भिवानी में कल कर्मचारियों पर हुई हल्की लाठी चार्ज के बाद आज शहर में  धारा 144 लगाई गई है। यही नहीं भिवानी के चप्पे पर पुलिस ने नजर रखनी शुरू कर दी है। कल हरियाणा रोडवेज की हड़ताल को समर्थन देने के लिए अनेक संगठनों से भारी संख्या में कर्मचारी पहुंचे हुए थे। कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान भिवानी पुलिस ने हल्के पुलिस बल का प्रयोग किया।
PunjabKesari
इस दौरान कुछ कर्मचारी नेता घायल भी हुए। लेकिन पुलिस ने पुलिस कप्तान गंगाराम पुनिया के नेतृत्व में आज अनेक स्थानों पर पहरा शुरू कर दिया है। ताकि अधिक संख्या में लोग एक स्थान पर न खड़े हों, भिवानी पुलिस ने भिवानी के अनेक पार्कों में डेरा डालकर कर्मचारियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। पार्कों सहित अनेक स्थानों पर सुरक्षा के पहरे लगाए गए। फिलहाल भिवानी में शांति का माहौल है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static