YouTuber Elvish के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई, गुरुग्राम पुलिस ने घर को ''किले'' में बदला...जानें कारण
punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 10:21 AM (IST)
डेस्क: बिग बास ओटीटी सीजन दो के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव को बीते दिनों लारेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की धमकी मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। गैंग की तरफ से रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।
धमकी भरा संदेश और पुलिस की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का रणदीप मलिक बताया है। यह संदेश मिलते ही एल्विश के परिवार ने तुरंत गुरुग्राम पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन 'अलर्ट मोड' पर आ गया है।
एल्विश यादव के सेक्टर-56 स्थित आवास पर सुरक्षा का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा घेरा इतना मजबूत कर दिया है कि वह किसी सुरक्षित किले जैसा नजर आ रहा है।