नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2022 - 06:31 PM (IST)

इंद्री (मेनपाल) : इंद्री पश्चिमी यमुना नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय राहगीरों ने पुल के पास झाड़ियों में महिला के शव को देखा जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
एएसआई रामकरण ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पश्चिमी यमुना नहर में महिला का शव झाड़ियों में अटका पड़ा है। अभी तक शव की पहचान नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि महिला की मौत पानी में डूबने से हुई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)