अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2023 - 04:52 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित): शहर के मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया के फेस टू में आज एक अज्ञात महिला का शव मिलने से एरिया में सनसनी फैल गई है। युवती का गला रेतकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।  

बता दें कि मृतक महिला को देखकर अनुमान लगाया जा रहा कि वह पास के फैक्ट्री में काम करती होगी। उसकी उम्र 27 से 28 बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल भी बरामद किया है। प्रत्यक्षदर्शी पवन कुमार ने बातचीत में बताया कि आज जब वह फैक्ट्री में जा रहे थे तो राहगीरों से उन्हें पता चला कि एक महिला डेड बॉडी सड़क के अंतिम छोर पर पानी के नजदीक पड़ी है। उन्होंने तुरंत ही 112 पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला को देखकर यह लग रहा है कि उसका गला काटा गया है। उसके चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

                            (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static