Weather Alert: हरियाणा में कड़ाके की ठंड, आज रात से फिर बदलेगा मौसम... बारिश व ओलावृष्टि की संभावना

punjabkesari.in Thursday, Dec 26, 2024 - 07:48 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। उत्तर दिशा से चल रही हवाएं भी ठिठुरन बढ़ा रही हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 12 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 

बता दें कि सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया हैं। कोहरे के कारण यहां 50 से 200 मीटर तक ही विजिबिलिटी रहने के आसार हैं। इस दौरान वाहन चालकों को एहतियात से चलने की सलाह मौसम विभाग ने दी है। कोहरे का यह दौर सूबे में 29 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसके अलावा आज से पहाड़ों में एक्टिव हो रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कल से सूबे के कुछ जिलों में ओले गिरने के भी आसार हैं।

आज से बदलेगा मौसम

वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि 26 दिसंबर यानी आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान हल्की गति से उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे रात्रि तापमान में गिरावट हो सकती है। 27 व 28 दिसंबर को प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी व दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है, लेकिन 29 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static