शादी में खुशी की जगह छाया मातम, 14 साल के किशोर की मौत

punjabkesari.in Saturday, Nov 24, 2018 - 09:12 AM (IST)

यमुनानगर(सुमित ओबरॉय): सरकार द्वारा कड़े नियम बनाने के बावजूद भी शादियों में हर्ष फायरिंग का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यमुनानगर के गांव नाचरोंन में एक शादी समारोह में डीजे पर नाचते हुए दूल्हे के चाचा ने गोली चला दी। जोकि 14 साल के किशोर अर्जुन के पेट में जा लगी।  
PunjabKesari
किशोर को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं, पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक व जिसकी बंदुक थी, दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
PunjabKesari
गोली चलाने वाला युवक खुद को रादौर के विधायक का पीए बता रहा है। जानकारी के अनुसार इरफान नाम के युवक की शादी थी और घुड़चढ़ी हो रही थी। परिवार और शादी में मौजूद रिश्तेदार डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। नाचते हुए दूल्हे के चाचा के लड़के साजिद ने हवाई फायरिंग कर दी। जो गोली पास में खड़े 14 वर्षीय किशोर को लग गई और उसकी मौत हो गई। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static