Kurukshetra: दुकानदार को देर रात आया पड़ोसी का फोन...सुनते ही उड़े होश, पढ़ें पूरी खबर
punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 03:45 PM (IST)
कुरुक्षेत्र (रणदीप) : पिहोवा में एक बुटीक की दुकान में देर रात शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई।आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक बूटीक का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

दुकान मालिक ने बताया कि वह शाम को अपनी दुकान बंद करके जल्दी घर चला गया था। देर रात पड़ोसी का फोन आया कि दुकान में आग लगी है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया उन्होंने कहा कि उसका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।और यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Kurukshetra : बालकनी से गुजर रही 11 KV लाइन बनी काल; चंद सेकंड में उजड़ गए 2 परिवार...इलाके में मातम