जमीनी विवाद को लेकर झगड़ रहे थे 2 भाई, छुड़ाने गए चचेरे भाई के कूल्हे में लगी गोली

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 04:39 PM (IST)

गोहाना(सुनील जिंदल): मुंडलाना गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयो में हुए झगड़े में छुड़वाने के लिए बीच में आए चचेरे भाई को गोली लग गई। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए खानपुर के महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोहाना सदर थाना के एसएचओ महिपाल ने बताया मंडलाना निवासी सतबीर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वे पंचायत समिती सदस्य हैं। उनके चाचा रामदिया का घर उनके घर के साथ में लगता है। रामदिया के पास तीन लड़के थे। रामदिया के लड़के शमशेर की मृत्यु हो चुकी है, सुभाष व सुरेन्द्र का जमीनी विवाद हो गया और विवाद बढ़ने पर झगडा हो गया।

झगड़े की आवाज सुनकर सतबीर छुड़वाने के लिए पहुंच गया। इस दौरान सुभाष ने पिस्तोल निकालकर सतबीर पर गोली चला दी। गोली सतबीर के कूले पर लगी। सतबीर को घायल अवस्था में उनके बेटे कर्मपाल ने गोहाना के नागरिक अस्पताल ले गया, जहां से घायल को खानपुर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। हालांकि इस झगड़े में सुभाष को भी चोट लगी है जिसको भी इलाज के लिए खानपुर महिला मेडिकल में पुलिस की देख रेख में भर्ती करवाया गया है। घायल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static