बंदूक साफ करते समय चली गोली, एक की मौत, महिला घायल, पुलिस जांच में जुटी

punjabkesari.in Monday, Jun 28, 2021 - 03:29 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल): गोहाना उपमंडल के गांव सिरसाढ़ में लाइसेंसी रिवाल्वर साफ करते समय गोली चलने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक की मौत जबकि एक महिला घायल हुई है। हालांकि दूसरी तरफ यह  भी बताया जा रहा है मृतक ने आत्महत्या की है, जिसे रोकने के प्रयास में उसकी भाभी भी घायल हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक सतीश (40) आज सुबह अपनी रिवाल्वर साफ कर रहा था, तभी बंदूक से गोली चल गई और गोली के छर्रे सतीश और उसके छोटे भाई की पत्नी को लगे। गोली लगने से सतीश की मौके पर मौत हो गई, वहीं महिला घायल हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। घायल महिला को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर को साफ करते हुए गोली चली है, जिसमें सतीश की मौत हो गई, जबकि गोली के छर्रे लगने से महिला भी घायल हुई है, जिसे रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं इस मामले में सूत्र बताते हैं कि मृतक सतीश काफी दिनों से बीमार चल रहा था। बीमारी से तंग सतीश खुद को गोली मारने वाला था, जिसे उसके छोटे भाई की पत्नी ने देख लिया और रिवाल्वर छीनने की कोशिश की और इसी दौरान गोली चली जो उसकी भाभी के पैर में लगी। उसके बाद सतीश ने अपने सिर में गोली मारी ली। हालांकि पुलिस जांच में साफ हो सकेगा की गोली चलने का असली कारण क्या था। इस घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने मीडिया सामने सामने कुछ भी बोलने इंकार कर दिया है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static