सूरजकुंड में महिला को सांप ने काटा, इलाज के लिए सिविल अस्पताल में कराया भर्ती

punjabkesari.in Saturday, Feb 16, 2019 - 10:34 AM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी): दिल्ली से सटे फरीदाबाद में अरावली की पहाड़ियों में लगने वाले 33 वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में एक सांप निकल आया। जिसने मेले पंजाब से स्टॉल लगाने आई एक महिला को काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मेले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और आनन-फानन में मेला प्रबंधकों ने महिला को एंबुलेंस के सहारे तुरंत सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भिजवा दिया ।जहां महिला का इलाज चल रहा है फिलहाल डॉक्टरों के मुताबिक महिला को एंट्रीवेनम इंजेक्शन दिया गया है फिलहाल महिला अभी खतरे से बाहर है।

गौरतलब है कि पंजाब के पटियाला से आई रुबीना नाम महिला ने स्टाल नम्बर 493 पर फलावरी का स्टाल लगाया हुआ है। अचानक महिला ने स्टाल मे रखे कपडे को उठाया की तभी उसे सांप ने काट लिया। साँप के काटते ही महिला ने सोर मचा दिया सांप की खबर सुनते ही मेले मे अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी मेला प्रबंधकों को लगते ही मेला प्रबंधक हरकत में आ गये और बिना देरी किये महिला को एम्बुलेंस के सहारे फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया जहां पर महिला का इलाज चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static