बेटे ने लकड़ी का बिंडा मारकर तोड़ा मां का दांत

punjabkesari.in Friday, May 18, 2018 - 09:33 AM (IST)

पानीपत(सौरव): पसीना खुर्द गांव में बेटे ने लकड़ी का बिंडा मारकर मां का दांत तोड़ दिया व मार-पिटाई की, जिससे महिला बेहोश हो गई। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पानीपत लाया गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 


गांव पसीना खुर्द निवासी महिला कृष्णा ने पुलिस को बताया कि दोपहर बाद वह अपने खेत से घर वापस लौटी थी कि उसी समय उसके बेटे राजबीर ने उसके साथ लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया तथा लकड़ी का बिंडा उठाकर उसके मुंह पर मारा। जिससे उसका एक दांत टूट गया तथा 4 दांत बुरी तरह से हिल गए। इस दौरान बेहोश होने पर पति उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आया। महिला ने बताया कि उसका बेटा अक्सर उसे जान से मारने की धमकी देता रहता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static