ढाई साल पहले हुई थी शादी, फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

punjabkesari.in Monday, Mar 26, 2018 - 05:17 PM (IST)

सोनीपत(पवन राठी): केंद्र अौर हरियाणा सरकार लगातार महिलाअों की सुरक्षा के लिए कोई न कोई कानून ला रही है। उसके बावजूद भी महिलाअों पर हो रहे अत्याचार खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन दहेज हत्या के कई मामले सामने आ रहे हैं। वहीं सोनीपत की जेनबाग कॉलोनी सोनिया नाम की विवाहिता का शव उसके कमरे ने संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार सोनिया की शादी को लगभग ढाई साल हो गए थे। मृतका के परिजनों ने उसके पति पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी पर पिछले हफ्ते भी तेजाब फेंका गया था लेकिन आज उसे फांसी दे दी गई। 
PunjabKesari
सोनीपत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही मामले में खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static