उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की दूरदर्शी सोच व विकासकारी नीतियों से प्रदेश नंबर वन
punjabkesari.in Sunday, Jul 03, 2022 - 10:43 AM (IST)

सीवन: जननायक जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा बिट्टू व इनसो के जिला चैयरमैन कुलदीप शर्मा ने सयुक्त प्रैस विज्ञाप्ति जारी कर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में हुए उद्यमी भारत कार्यक्रम में हरियाणा की उद्योगिक नीतियों की तारीफ हुई है। उसका सारा श्रेय प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को जाता है।
जजपा व इनसो नेताओं ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के अथक प्रयासों से क्षेत्र में हरियाणा टॉप 3 राज्यों में है लेकिन फिर भी अपना बड़प्पन दिखाते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रधानमंत्री का इस उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन के लिए पूरे प्रदेश की ओर से धन्यवाद किया है।
नेताओं ने कहा कि बड़े उद्योगों के साथ- साथ हरियाणा छोटे एवं लघु उद्योगों के मामले में भी टॉप परफोर्मिंग स्टेटस में बना हुआ है। इसका श्रेय प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी उद्यमियों को दिया है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की दूरदर्शी सोच व विकासकारी नीतियों के कारण ही आज हरियाणा नंबर वन पर बना हुआ है। प्रदेश विकास के नए आयाम छू रहा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

आज से तीन दिन के गुजरात दौरे पर सीएम अशोक गहलोत, चुनाव पूर्व कांग्रेस नेताओं से मुलाकात

सुपौल में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाईः 5 तस्करों सहित 59 शराबियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली में कोविड-19 के 1,227 नए मामले आए, 8 और मरीजों की मौत

बदलता भारत! पहली बार लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के विशेष अतिथियों में आंगनवाड़ी कर्मी, रेहड़ी पटरी वाले शामिल