बेखौफ मंडराने लगे चोर, भाजपा नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री की कोठी से सामान चोरी

punjabkesari.in Sunday, Jul 10, 2022 - 12:51 PM (IST)

हिसार : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की पी.एल.ए. स्थित कोठी नंबर 783 में शुक्रवार को दिनदिहाड़े चोरी हो गई। यहां से चोर 32 टोंटी, 2 एल.ई.डी. व अन्य सामान ले उड़े। खास बात यह है कि यह कोठी एस.पी. आवास से ज्यादा दूर नहीं है। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

भाजपा नेता की कोठी के केयरटेकर बन्टी शर्मा ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि वह शुक्रवार सुबह 6:30 बजे कोठी से स्कूल में गया था। जब शाम को लौटा तो गेट व अंदर कार्यालय के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ पाया। सामान चैक करने पर पता चला कि 3 बाथरूम तथा 2 किचन की सभी लगभग 32 टोंटियां व 2 एल.ई.डी. गायब मिली। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों ने मौके का मुआयना किया। सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस ने खंगाली सी.सी.टी.वी. फुटेज

पी.एल.ए. चौकी पुलिस ने वारदात को लेकर कोठी के आस-पास के आवासों पर लगे सी.सी.टी.वी. की फुटेज खंगाली। फुटेज में कूड़ा बीनने वाली कुछ महिलाएं प्लास्टिक का कट्टा लिए दिख रही हैं। पुलिस ने उनकी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static