ये क्या कह गए BJP प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा के लिए इनेलो को बताया अछूत(VIDEO)

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 11:51 AM (IST)

जींद (विजेंदर कुमार): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने विपक्ष पर अनेक हमले करते हुए इनेलो को अछूत पार्टी करार दिया तो कांग्रेस को अस्तित्व खत्म होने वाली पार्टी करार दिया। ये बात बराला ने जींद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान कही। बराला ने कहा कि जिस प्रकार वर्तमान में इनेलो का आचरण है अौर पूर्व में रहा है उनके लिए हम अछूत हो या न हो लेकिन इनेलो हमारे लिए अछूत जरुर है। ये बात बराला ने दो बार दोहराई। 
PunjabKesari
बराला ने इनेलो के जेल भरो आंदोलन पर बीजेपी द्वारा समर्थन करने के अशोक तंवर के ब्यान पर कहा कि कभी तंवर तो कभी अभय चौटाला हताश और निराश होकर इस प्रकार की टिप्पणियां करते हैं। ये लोग हताश अौर निराश है और इनकी साईकिल नहीं चल पा रही है और इनलो का अस्तित्व खतरे में है। इनके इस प्रकार के ब्यानों का कोई अर्थ नहीं है।

प्रदेश सरकार के आईएएस द्वारा प्रोटोकॉल फॉलो करवाए जाने के आदेश पर बराला ने कहा कि विपक्ष का काम केवल मीनमेख निकालना है। भाजपा नियम के खिलाफ कोई काम नहीं करती। ये फैसला भी नियम के अनुसार लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static