नायब सैनी के सीएम बनने की घोषणा से गोहाना में जश्न का महौल, समर्थकों ने रंग गुलाल लगाकर दी एक दूसरे को बधाई

punjabkesari.in Tuesday, Mar 12, 2024 - 04:25 PM (IST)

गोहाना(सुनील जिंदल): नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ आज शाम 5 बजे लेंगे। मनोहर लाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। जिसके बाद नायब सैनी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इधर प्रदेश के नए सीएम रूप में नायब सिंह सैनी के नाम की घोषणा के बाद से उनके समर्थकों में जश्न का महौल है। 

गोहाना में पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक परमवीर  सैनी ने अपने आवाव पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर जश्न मनाया। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बनाए जाने की खुशी में रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को उनके समर्थकों ने बधाइयां दी। इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाफ कार्यकर्ता थिरकते हुए दिखे। 

परमवीर सैनी ने कहा है कि प्रदेश के नया सीएम नायब सिंह  को बनाए जाने की खुशी को शब्दों में बयां नहीं की जा सकता। वहीं उन्होंने कहा है कि नायब सिंह सैनी पहले भी लोगों के दिलों पर राज करते रहे हैं।  केंद्रीय नेतृत्व ने सारे माहौल को देखते हुए प्रदेश का सीएम बनाने का फैसला काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा है कि शुरुआती तौर से ही नायब सिंह सैनी बड़े मेहनती और ईमानदार रहे हैं और उनकी कार्यशैली हमेशा प्रत्येक व्यक्ति प्रत्येक समाज के लिए बेहतरीन रही है।

सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने ही हरियाणा के लोगों में अलग प्रकार की खुशी देखी जा रही थी। अब जब उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया है तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोटों की सुनामी आ जाएगी और भाजपा हरियाणा की सभी 10 की 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static