जलघर की हालत को तंवर ने ट्वीटर के जरिए CM खट्टर को किया टैग

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2017 - 07:45 AM (IST)

रोहतक:हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने प्रदेश सरकार पर लोगों से स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। रोहतक जिले के महम जलघर की हालत को अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दिखाते हुए तंवर ने इसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल को टैग किया। उन्होंने बताया कि एक महीने से लगातार इस जलघर के टैंक में व्याप्त गंदगी लोगों की जान से खिलवाड़ है। तंवर ने बीती 11 मई को लोगों के अनुरोध पर दिल्ली-रोहतक-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महम जलघर (द्वितीय) का निरीक्षण किया था।
PunjabKesari
लोगों का आरोप था कि उन्हें गंदे पेयजल की आपूर्ति की जा रही है जिसका उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि टैंक में कमल तो लगे हुए थे लेकिन लोगों की सेहत से खिलवाड़ भी हो रहा है। एक महीने बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने 4 जून की सायं फिर टैंक का निरीक्षण किया लेकिन समस्या की जस की तस है। उन्होंने बताया कि एक महीने में जब एक जलघर की हालत में सुधार नहीं हुआ तो सरकार से लोग कैसी उम्मीद कर सकते है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static