सीएम फ्लाइंग व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की सोनीपत में संयुक्त रूप से छापेमारी, मिली अनियमितताएं

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 09:27 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम लगातार अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सोनीपत जिले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने पहले तो देवडू रोड पर स्थित रसगुल्ला फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ छापेमारी की। इस दौरान फैक्ट्रियों में गंदगी के ढेर मिले। जिसके बाद दोनों टीमें मुरथल रोड विकास नगर पहुंची और वहां पर एक बर्फ फैक्ट्री व आइसक्रीम बनाने वाली फैक्ट्री में छापेमारी की। दोनों फैक्ट्री में बिना लाइसेंस के ही काम चल रहा था। जिसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की मौजूदगी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वहां से सैंपल भरे और जांच के लिए पंचकूला भेज दिया।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम लगातार हरियाणा में उन कारोबारियों पर शिकंजा कसती हुई नजर आ रही है जो कि अवैध रूप से मोटा मुनाफा कमाने के लिए आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता का साथ खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी दे रहे हैं। सोनीपत शुक्रवार को दोनों विभागों की संयुक्त छापेमारी से कारोबारियों में हड़कंप का माहौल रहा जो बिना खाद्य सुरक्षा विभाग की परमिशन के फूड प्रोडक्ट बना रहे थे।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने पहले तो देवडू रोड पर स्थित रसगुल्ला फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ छापेमारी की और वहां पर दोनों विभागों को गंदगी के ढेर मिले। जिसके बाद दोनों टीमें मुरथल रोड विकास नगर पहुंची और वहां पर एक बर्फ फैक्ट्री वह आइसक्रीम बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की। यहां दोनों फैक्ट्री में बिना लाइसेंस के ही काम चल रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बर्फ और आइसक्रीम बनाने वाली फैक्ट्रियों के मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और उन्हें लाइसेंस लेने के लिए कहा गया, तो रसगुल्ला फैक्ट्री मालिक को हिदायत दी गई कि आगे से अगर उनकी फैक्ट्री में गंदगी के ढेर मिले तो उनकी फैक्ट्री को सील कर दिया जाएगा।

छापेमारी की जानकारी देते हुए खाद सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर जोगिंदर कुमार ने बताया कि आज मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व हमारे विभाग ने शहर में कई जगह छापेमारी की है।  हमने अभी तक 6 सैंपल भरे हैं। जिनको जांच के लिए पंचकूला भेज दिया गया है। बर्फ और आइसक्रीम बनाने वाली फैक्ट्रियों के पास लाइसेंस नहीं मिला है। जिनको नोटिस जारी कर दिया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static