भाजपा नेता के भतीजे के घर चोकी करने वाला आरोपी काबू, कैथल लेकर पहुंची पुलिस
punjabkesari.in Friday, May 06, 2022 - 10:29 AM (IST)

कैथल: भाजपा नेता के भतीजे संजय तंवर के घर हुई डकैती में शामिल आरोपी नेपाल निवासी योगेंद्र बहादुर को पुलिस कैथल लेकर पहुंची है। आरोपी के पुलिस ने पहले प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी से पूछताछ के बाद शुक्रवार को घटना का खुलासा हो सकता है।
सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 21 अप्रैल को उसे पकड़ा था। तभी जानकारी मिलने पर सहारनपुर पुलिस ने कैथल पुलिस को सूचित कर दिया था। इसके बाद सीआईए-वन की टीम सहारनपुर पहुंच गई थी। आरोपी योगेंद्र ने मार्च 2021 में सहारनपुर में एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहां की पुलिस को भी उसकी तलाश थी। इसके बाद 18 फरवरी 2022 को कैथल में डकैती की घटना को अंजाम देकर नेपाल फरार हो गया था।