सनसनीखेज- क्षत-विक्षत हालत में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, जेब में था 'सस्पेंस' भरा सुसाइड नोट
punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 03:52 PM (IST)
सोहना (सतीश):- सोहना पुलिस में उस समय अफरा तफरी मच गई जिस समय पुलिस को रविवार देर शाम: अंसल पहाड़ी पर एक अज्ञात युवक का शव क्षत-विक्षत हालात में पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट व आधार कार्ड मिला, जिसके बाद पुलिस ने वार्ड पार्षद से संपर्क कर मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाकर उसके शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए सोहना नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया..अगर हम मृतक के छोटे भाई व उसके मामा की माने तो मृतक युवक सोहना केला गोदाम पर नोकरी करता था जो कि 14 जनवरी को अपनी मोटरसाइकिल को बेच कर ओर गोदाम मालिक से दस हजार रुपए एंडवास लेकर उसकी पिकअप गाड़ी को लेकर अचानक फरार हो गया था लेकिन दो दिन बात केला गोदाम की गाड़ी को सोहना पहाड़ी घाटी मार्ग पर खड़ी हुई मिल गई थी लेकिन मृतक युवक की कोई जानकारी नही मिली थी।
बतादें की मृतक के परिजनों के अनुसार करीब 24 वर्षीय मृतक युवक सुकून का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था ओर मृतक उस लड़की के साथ लव मैरिज करने की बात भी कह रहा था। हालांकि पुलिस को मृतक की जेब से जो सुसाइड नोट मिला है। वह गीला बताया जा रहा है पुलिस का कहना है कि अगर उसे सुखाकर ही पढ़ा जा सकता है..लेकिन देखना इस बात का होगा कि मृतक ने सुसाइड नोट के अंदर क्या लिखा है और इस मामले में पुलिस द्वारा क्या कार्यवाही अमल में लाई जाती है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)