अमित शाह के दौरे का आखिरी दिन, दलित के घर करेंगे भोजन

punjabkesari.in Friday, Aug 04, 2017 - 12:51 PM (IST)

रोहतक:हरियाणा के तीन दिवसीय दौरे पर रोहतक पहुंचे हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज भाजपा कार्यकर्ता तारावती चाहर के घर भोजन करेंगे। शाह एमडीयू में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है, जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह तर्क है और उन्होंने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। भोजन के बाद शाह सीएम, प्रदेशाध्यक्ष और संगठन मंत्री से विशेष बातचीत करेंगे। इससे पहले दो दिन उन्होंने प्रदेशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं, नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की थी, जहां कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई थी। वहीं, दूसरी ओर आप पार्टी कार्यकर्ता के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में अमित शाह से 7 सवाल पूछें जाएंगे। 
PunjabKesari
सबसे पहले शाह ने अलवर से सांसद एवं मठ के महंत चांद नाथ योगी के स्वास्थ्‍य का हालचाल पूछा। महंत चांद नाथ गंभीर रूप से बीमार हैं। स्‍थल बाेहर में मस्‍तनाथ मठ में उनके साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल, पार्टी के हरियाणा प्रभारी डॉ अनिल जैन और राज्‍य के मंत्री मनीष ग्रोवर भी साथ थे। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मारकंडेय आहूजा ने चांदनाथ योगी के स्वास्थ के बारे में जानकारी दी। महंत चांदनाथ काफी समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। अमित शाह ने बाबा से आशीर्वाद लिया और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। अमित शाह का बाबा मस्तनाथ मठ पहुंचने पर बाबा बालकनाथ ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बताया जाता है कि करीब 20 दलित परिवारों ने शाह को भोजन करने का आवेदन किया था। इनमें सांसी समाज के प्रधान और भाजपा से जुड़े हुए ईश्वर सिंह भी शामिल हैं। वार्ड-चार के रहने वाले ईश्वर का कहना है कि हमने मंत्री मनीष ग्रोवर के यहां इसके लिए अपना अनुरोध दिया था।

-शाह दोपहर 1.30 से 2.30 बजे दलित परिवार के घर भोजन करेंगे। 
- दोपहर 2.30 बजे से 3.00 बजे शताब्दी वर्ष कार्यक्रम आयोजन समिति के साथ बैठक। 
- सांय 3.30 बजे से 5.00 बजे तक मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री-प्रभारी से वार्ता। 
- 5.00 बजे चाय। 
- 5.00 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static