राहत की खबर! आखिर 5 दिन बाद पकड़ा गया तेंदुआ, अनेक कुत्तों को बना चुका था शिकार
punjabkesari.in Wednesday, Oct 22, 2025 - 09:09 AM (IST)
रेवाड़ी : बावल के राजकीय महाविद्यालय कैंपस में तेंदुआ दिखाई देने के बाद पिछले 5 दिनों से विद्यार्थियों व क्षेत्र के लोगों में बनी दहशत उस समय समाप्त हो गई जब रेस्क्यू टीम ने तंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए ने कैंपस के आसपास घूमने वाले अनेक कुत्तों को शिकार बनाया था। तेंदुए के पकड़ने जाने के बाद लोगों ने चैन से दीवाली मनाई।
कॉलेज के आसपास घूमने वाले कुत्तों की संख्या में यकायक जब कमी आई तो कॉलेज प्रशासन ने कैंपस में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में 15 अक्तूबर को मादा तेंदुआ कैंपस में घूमता दिखाई दिया। कॉलेज प्राचार्या ने कॉलेज में अवकाश घोषित कर दिया था। सूचना मिलते ही रेवाड़ी, गुरुग्राम व फरीदाबाद वन विभाग की टीमें सर्च अभियान में जुट गई। कैंपस में एक पिंजरे में बकरी को रखा गया था। 5 दिनों के बाद आखिरकार रविवार रात तेंदुआ पिंजरे दि में कैद हो गया। विद्यार्थियों व क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।
वाइल्ड लाइफ के निरीक्षक चरण नह सिंह ने कहा कि तेंदुए पकड़ने के लिए दी आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया रा गया था। तेंदुए को अरावली क्षेत्र में प छोड़ दिया जाएगा।