गिरफ्तारी देने वालों का नाम इतिहास में दर्ज होगा: अभय

punjabkesari.in Wednesday, Jun 06, 2018 - 08:29 AM (IST)

पंचकूला(मुकेश): एस.वाई.एल. को लेकर गिरफ्तारी देने वालों का नाम इतिहास में दर्ज होगा, क्योंकि जेल भरो आंदोलन के लिए पुलिस के पास गिरफ्तार कर जेल भेजने के इंतजाम नहीं है। इनैलो का जेल भरो आंदोलन इतना सफल चल रहा है कि आने वाले समय में एस.वाई.एल. का पानी हरियाणा को ही मिलेगा। 

यह बात इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला ने सैक्टर-20 स्थित अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। चौटाला ने कहा कि पुलिस कार्यकर्ताओं  को गिरफ्तार कर सकती है। इसके बाद डी.एस.पी.और प्रशासनिक अधिकारी मंच पर पहुंचे और हजारों कार्यकर्ताओं  को गिरफ्तार कर शैड को ही अस्थायी जेल बनाकर उसी समय छोड़ दिया।

इस दौरान बसपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि आज प्रदेश में अपराध बढ़ता जा रहा है। अभय चौटाला के संबोधन समाप्ति के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं समेत गिरफ्तार कर पाने में आधा घंटा लगा दिया। गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस के बहस होती रही। 

सुत्रों के अनुसार पुलिस और प्रशासन में बहस चल रही थी कि पहले कार्रवाई कौन करेगा। पुलिस कह रही थी कि आप पहले कार्रवाई करो और मजिस्ट्रेट बोले कि पहले आप, फिर इनैलो नेताओं ने सख्ती से कहा कि फिर हम सड़कों पर आ जाएंगे, जिसके बाद डी.एस.पी. आए और फिर मैजिस्ट्रेट ने गिरफ्तार करने की पुष्टि की और छोड़ दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static