गृहमंत्री द्वारा सस्पैंड किए अधिकारी बैठे दिखे अपनी कुर्सियों पर

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 12:32 PM (IST)

करनाल (शैली): मंत्री अनिल विज द्वारा सी.एम. सिटी में छापेमारी कर नगर निगम के 5 अधिकारी व कर्मचारी निलंबित कर दिए थे। मगर सस्पैंड हुए इन अधिकारियों में से कुछ अधिकारी 2 दिन के बाद भी अपनी कुर्सियों पर बैठे पब्लिक डिङ्क्षलग करते नजर आए। जब इन अधिकारियों से जानकारी लेनी चाही तो य कुर्सी छोड़ कर आफिस से बाहर निकलते नजर आए। देखने वाली बात यह है जब गृहमंत्री द्वारा मौके पर पहुंच कर अधिकारियों को सस्पैंड कर दिया गया है, तो वह अपने आफिस कैसे पहुंच रहे हैं। वहीं जब निगम अधिकारियों से इसके बारे में बातचीत की गई, तो उन्होंने जवाब दिया कि अभी तक उनके पास सस्पैंड होने के आदेश नहीं पहुंचे हैं।  

अब समय से पहुंच रहे अधिकारी व कर्मचारी
अनिल विज की कार्रवाई के बाद अब नगर निगम में अन्य अधिकारी व कर्मचारी समय पर पहुंचते हुए दिखाई दे रहे हंै। इतना ही नहीं निगम में कार्य करने वाले कर्मचारियों द्वारा अपना रिकार्ड भी मैनटेन किया गया। सबसे अच्छी बात यह दिखाई दी छापेमार कार्रवाई से पहले निगम में लंबी-लंबी लाइनें दिखाई देती थी, जो अब नजर नहीं आई। 

सी.एम. से ज्यादा विज का डर  
नगर निगम के अलावा शहर के अन्य विभाग भी अनिल विज की कार्रवाई के बाद सतर्क दिखाई दे रहे है।  वहीं अस्पतालों में भी डाक्टर व स्टाफ समय से पहुंचते हुए दिखाई दे रहे हैं।  लोगों का कहना था कि अधिकारियों व कर्मचारियों को इतना डर सी.एम.  का नहीं है, जीतन अनिल विज का है।  

क्या कहते हैं डी.एम.सी.
नगर निगम डी.एम.सी. धीरज कुमार का कहना है कि असिस्टैंट इंजीनियर व पीएन का सैंटर निगम ही है, इसलिए इन्हें आर्डर दे दिए गए है, जबकि अन्य के लिखित आदेश अभी तक उनके पास नहीं पहुंचे हंै। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static