करनाल दुष्कर्म मामले की गूंज पहुंची संयुक्त राष्ट्र संघ

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 10:06 AM (IST)

करनाल(नरवाल): करनाल के एक गांव की नाबालिगा से हुए गैंगरेप व हत्या के मामले की गूंज जेनेवा तक पहुंच गई। पूरे भारत से 5 केस जेनेवा में पहुंचे हैं। 5 मामलों में से 2 अकेले हरियाणा से हैं। सन 2016 में करनाल के एक गांव की नाबालिगा की गैंगरेप के बाद निर्ममता से हत्या कर दी थी। ऐसा ही एक और मामला कैथल जिले के एक गांव में 2017 में एक युवती साथ गैंगरेप हुआ था। 

वह मामला भी संयुक्त राष्ट्र संघ में पहुंचा हुआ है। भारत की तरफ से इन मामलों की पैरवी ऑल इंडिया अधिकार मंच की जनरल सैक्रेटरी आशा कोतवाल कर रही है। ऑल इंडिया दलित अधिकार मंच की प्रदेश सचिव मोहिनी देवी ने बताया कि हरियाणा में नाबालिगा के दुष्कर्म कर हत्या के मामले को संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद जेनेवा में पहुंचाया गया है। जहां आशा कोतवाल उसकी पैरवी कर रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static