लड़की के प्यार में जिंदगी की जंग हार गया विशाल(video)

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2018 - 07:00 PM (IST)

पानीपत(अनिल कुमार): दिल्ली के ख्याला में अंकित सक्सेना की प्रेम प्रसंग में हत्या की गई थी। घटना को अभी कुछ ही दिन हुए थे कि पानीपत की बत्रा कालोनी में फिर से एक युवक को अपने प्रेम की कीमत अपनी जान से चुकानी पड़ी। दरअसल, विशाल नाम का ये युवक अपनी पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। विशाल  के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है कि लड़की के परिजन कभी फोन पर तो कभी सामने आकर विशाल को जान से मारने की धमकी देते थे। विशाल लड़की को छोड़ना नही चाहता था लेकिन जमाने के आगे वो हार गया और उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों के बयान पर दो लोगों पर मामला दर्ज कर लिया। 
                    
22 साल का विशाल लड़की से बेहद प्यार करता था लेकिन वह ये जंग खुद हार गया और उसने मौत को गले लगा लिया। दोनों प्रेमी का कसूर सिर्फ इतना था कि दोनों ने प्यार करने का जुर्म किया था। मृतक विशाल के चाचा ने बताया कि कालोनी की ही एक लड़की के साथ विशाल का प्रेम प्रसंग चल रहा था ।जिसकी भनक लड़की के परिजनों को लग चुकी थी। उसके बाद से ही विशाल को धमकाना शुरू कर दिया गया। 

लड़की के परिवार की धमकियों से विशाल इतना टॉर्चर हो चुका था कि उसने अपनी ही जान देने की ठान ली। बीती शाम विशाल ने किसी जहरीली चीज का सेवन कर लिया। विशाल को अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टर भी विशाल को बचा नही पाए। फिलहाल तो पुलिस ने विशाल के परिजनों के बयान पर लड़की के भाइयों पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static