रोहतक में 2 घरों से लाखों की चोरी: एक में परिवार को कमरे में किया बंद, दूसरे में खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर

punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2023 - 10:27 AM (IST)

रोहतक : आए दिन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है जहां रोहतक जिले के गांव बहु अकबरपुर में चोरों ने दो घरों में चोरी की। पुलिस को शिकायत दे दी गई है। 

पहला मामला

गांव बहु अकबरपुर के निवासी ने शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। रात को पूरा परिवार सो गया था। सुबह उठे तो जिस कमरे में वह सो रहे थे उसका दरवाजा बाहर से कपड़े से बांधकर बंद किया हुआ मिला। अलमारी से 20 हजार रुपए, चांदी के गहने गायब मिले। 


दूसरा मामला 

बहु अकबरपुर निवासी ने बताया कि वह भी खेतीबाड़ी करता है। उसकी मां व बेटी बाहर सो रहे थे। सुबह उठे तो देखा मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। मकान के पीछे जाकर देखा तो पाया कि खिड़की टूटी हुई है। इसके बाद कमरे के अंदर जाकर चेक किया तो सामान बिखरा मिला। मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, ताबीज, चांदी का नारियल, चांदी के 5 सिक्के, 5 हजार रुपए व अन्य सामान पर चोरों ने हाथ साफ किया। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static