Biparjoy के असर से हरियाणा में मानसून की गतिविधियों पर लगा ब्रेक, अब इस तारीख तक पहुंचने की संभावना

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2023 - 11:42 AM (IST)

डेस्क: हरियाणा में बिपरजॉय तूफान के असर से मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लगा है। इस चक्रवात के कारण सूबे में मानसून की बारिश को लेकर इंतजार और बढ़ गया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि जून के आखिर में मानसून हरियाणा में दस्तक देगा। पहले 25 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना थी लेकिन अब यह बढ़कर 30 जून तक हो गई है।

 चंडीगढ़ मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम आमजन को राहत प्रदान करेगा। 25 जून तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। हवाओं के साथ बारिश होने से दिन के तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम ही रहने की संभावना है। रात के न्यूनतम तापमान में भी आने वाले दिनों में गिरावट दर्ज होगी।

लगभग दो दिन सक्रिय रहने के बाद बिपरजॉय तूफान हरियाणा से विदाई ले चुका है। इसके चलते आधे हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली है। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो औसतन 2.1 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है। कई स्थानों पर 60 km/ घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चली। सबसे ज्यादा बारिश कुरुक्षेत्र में 19.6 mm दर्ज की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static