सवारी बनकर ऑटो में बैठी महिलाओं ने चोरी किए गहने, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 09:38 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): ऑटो में सवारियों के भेष में सक्रिय चोरों ने एक महिला के गहनों से भरा पर्स उड़ा लिया। बलदेव नगर निवासी श्रद्धा बुधवार को बस स्टैंड से एमजी रोड मेट्रो स्टेशन जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थीं। सफर के दौरान सहयात्रियों ने बड़ी सफाई से उनके बैग की जिप खोलकर पर्स निकाल लिया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

मेट्रो स्टेशन पहुंचकर किराया देने के दौरान उन्हें चोरी का अहसास हुआ। पर्स में सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, दो झुमके, दो अंगूठियां और नगदी मौजूद थी। डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static