रंजिश: कोर्ट में पेशी पर आई ननद को भाभी ने ऊपर से नीचे फेंका, लगी गंभीर चोटें(VIDEO)
punjabkesari.in Monday, Dec 06, 2021 - 05:41 PM (IST)
नरवाना(गुलशन): नरवाना ज्यूडिशियल कोर्ट में एक महिला को छत से नीचे फैंकने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला कोर्ट में पेशी के लिए आई थी, तभी उसकी भाभी ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। घायल को अग्रोहा पीजीआई रैफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार टोहाना के रहने वाले सुरेश की शादी दुर्जनपुर निवासी शम्मी से कुछ समय पहले शादी हुई थी। उन दोनों का कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था। आज दोनों पक्ष उसी संबंध में कोर्ट पहुंचे थे। सुरेश की बहन सीमा भी उसके साथ थी। मौका पाते ही शम्मी ने सीमा को कोर्ट की छत से नीचे फैंक दिया। इस हादसे में सीमा को काफी गंभीर चोटे आई, जिसे इलाज के अस्पताल भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए अग्रोहा पीजीआई रैफर कर दिया है। मौक पर पहुंचे एसपी कुलदीप सिंह ने लड़की की परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)