सवारियों से भरी ट्रॉली समेत ट्रैक्टर भाखड़ा नहर में गिरा, 2 महिलाएं व एक युवती लापता

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2023 - 04:17 PM (IST)

टोहाना (सुशील सिंगला) :  पंजाब के गांव मन्याना से 5 किलोमीटर की दूरी पर धान लगवाने के लिए लेबर लेकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक नहर में गिर गया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर में 13 महिलाएं सवार थीं। इस दौरान आनन-फानन में 10 महिलाओं व ट्रैक्टर चालक को नहर से निकाल लिया गया। जबकि 2 महिलाएं व एक लड़की लापता हैं। जिनकी खोजबीन के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पंजाब पुलिस पहुंच गई है, जो इसकी जांच कर रही है।

वहीं 10 में से 4 महिलाओं को संगम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। संगम अस्पताल में भर्ती महिला सोनू ने बताया कि वह पंजाब के मूनक की रहने वाली है तथा धान लगाने के लिए जा रही थी। तभी अचानक ट्रैक्टर ट्राली नहर में चला गया। जिसके बाद लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और संगम अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि वह जब नहर में गिरी तो तीन बार बाहर आई जिसके बाद अब वह ठीक है। इस बारे डॉ नीरज गुप्ता ने बताया कि नहर में गिरने के मामले में 4 महिलाओं को इलाज के लिए लाया गया था, जिनमें 3 का इलाज जारी है जबकि एक महिला ठीक है।  

जानकारी अनुसार पंजाब के जिला संगरूर के गांव मन्याना से 5 किलोमीटर दूरी पर धान लगवाने के लिए लेबर लेकर ट्रैक्टर जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर चालक नशे में था। जिसके चलते अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली सहित भाखड़ा नहर में चला गया। जिससे सभी में अफरा-तफरी मच गई।

    (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static