घर से निकला था काम पर, रास्ते में ही मिल गई मौत...दर्दनाक हादसे ने छीन लिया दो मासूम बेटों से पिता का साया

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 11:26 AM (IST)

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र  से एक दर्दनाक हादसे की खबर निकल सामने आ रही है। यहां बस की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की जान चली गई। वहीं बस चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार,  पिपली में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 के सर्विस लेन में हुआ है। मृतक की पहचान चंद्रभानपुरा निवासी 39 वर्षीय  रिंकू के रूप में हुई। वह लकड़ी के काम की ठेकेदारी करता था। रिंकू बाइक पर पिपली जा  रहा था। इस दौरान करनाल की तरफ से आई हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिंकू बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रिंकू के दो बेटे है।

इधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस व क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश की कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं हादसे के बाद परिवा्र का रो-रोकर बुरा हाल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static