पानीपत में दर्दनाक हादसा...बहन की अंतिम क्रिया के बाद भाई को भी मिनटों में यूं खींच ले गई मौत, परिवार में मचा कोहराम
punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 03:38 PM (IST)
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां बहन की मौत पर आये भाई की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गोपीराम शर्मा के रुप में हुई है। गोपीराम शर्मा गाजियाबाद से बहन के पास शास्त्री कॉलोनी आये थे। बताया जा रहा है कि परिवार बहन की अस्थियों को विसर्जित करने गया था। मृतक गोपीराम शर्मा सैर के लिए निकले थे। इस दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया।
पुलिस को 7 बजे हादसे की सूचना मिली। पुलिस ने शव की तलाशी ली तो जेब मे मिली डायरी से मृतक की पहचान हुई।रेलवे पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले किया।