शताब्दी में युवती से की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 18, 2018 - 09:44 AM (IST)

पंचकूला(चंदन): शताब्दी ट्रेन में दिल्ली से पंचकूला आ रही युवती से एक व्यक्ति ने ट्रेन में छेड़छाड़ कर दी। जी.आर.पी. ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पंचकूला की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी साथ वाली सीट पर आरोपी राजीव बेरी (49) बैठा था। जैसे ही दिल्ली से ट्रेन चली तो कुछ समय बाद आरोपी ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपी ने शराब पी रखी थी। जब वह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो जी.आर.पी. को छेड़छाड़ की शिकायत दी। युवती की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static