सिविल इंजीनियर की हत्या के दो आरोपी काबू, साथ में काम करने वाले सगे भाइयों ने ही की थी हत्या

punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2020 - 04:33 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ में 2 दिन पहले सिविल इंजीनियर की हत्या के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है। सिविल इंजीनियर की हत्या उसी की फैक्ट्री में काम कर करने वाले 2 सगे भाइयों ने की थी। दोनों आरोपियों ने पहले तो सिविल इंजीनियर के साथ बैठकर शराब पी और उसके बाद तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों भाई मोके पर मौजूद सभी कीमती वस्तुओं को उठा कर अपने साथ ले गए।

बता दे कि नारनौंद निवासी सिविल इंजीनियर विजय लोहान की रविवार की रात को उसी के किराए के फ्लैट में हत्या कर दी गई थी। विजय लोहान बहादुरगढ़ के सेक्टर 16 में एक फुटवियर फैक्ट्री में पिछले लंबे समय से काम कर रहा था और वह 3 साल से ओमेक्स के फ्लैट में किराए पर रह रहा था। रविवार की देर रात उसने आरोपियों के साथ पार्टी की थी। जिसके बाद से ही विजय को किसी ने नहीं देखा और सोमवार की देर शाम उसका शव उसी के फ्लैट में लहूलुहान अवस्था में मिला था।

पुलिस ने जब विजय लोहान के साथ पार्टी करने वाले दोस्तों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने वारदात को कबूल कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी भाइयों का विजय लोहान के साथ कमेटी के रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते उन्होंने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी और उन्हें रिमांड पर लेकर वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद करने की कोशिश की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static