वकील का मुंशी निकला चोर ऑटो ड्राइवर के साथ करता था चोरी

punjabkesari.in Thursday, Nov 06, 2025 - 09:52 PM (IST)

 

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव पुलिस ने दो ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है जो लखनऊ के एक वकील के पास मुंशी तो दूसरा गुड़गांव में ऑटो ड्राइवर हैं। इनके कारनामे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। इनके खिलाफ भारत ही नहीं बल्कि नेपाल में भी डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश में वारदातों को अंजाम देने के बाद जैसे ही इन्होंने हरियाणा में दस्तक दी, वैसे ही इन्हें गुड़गांव पुलिस ने काबू कर लिया। 

 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

 

दरअसल, दीवाली की रात इन दोनों अपराधियों ने गुड़गांव के सेक्टर 10 थाना एरिया के एक घर मे चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने से पहले इन्होंने कई दिनो तक क्षेत्र में रेकी की थी। इस दौरान इन्हें पता लगा था कि मकान मालिक बाहर गए हुए हैं। जब मकान मालिक वापस लौटे तो घर मे रखा कीमती सामान गायब मिला। सेक्टर 10 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले में कार्रवाई करते है अब पुलिस ने इन दोनो आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान लखनऊ के रहने वाले अनिल कुमार व औरेया के सूरज के रूप में हुई।

 

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अनिल लखनऊ में एक वकील का मुंशी है और आरोपी सूरज गुड़गांव में ऑटो चलता है।दोनों ही नशा करने के आदि है। दोनों ने रेकी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी अनिल पर 15 केस उत्तर प्रदेश में ओर 6 केस नेपाल में दर्ज है। इन्होंने गुड़गांव के सेक्टर 9 में भी एक अन्य चोरी की वारदात का खुलासा किया है।

 

 

आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि वह चोरी का सामान लेकर बस से नेपाल और आसपास के बॉर्डर एरिया में जाते थे और समान बेचकर दोबारा चोरी करने के लिए निकल पड़ते थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static