Haryana Top10 : कांग्रेस पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, PM मोदी को बताया विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Jun 25, 2023 - 06:57 AM (IST)

डेस्क : गौरवशाली भारत रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अनुराग सिंह ठाकुर ने रैली में पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल के बारे में खूब बखान किया और मंच से कांग्रेस पार्टी और 15 विपक्षी दलों को खूब निशाने पर लिया। अनुराग ठाकुर ने बिना नाम लिए प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने  जीजा को भ्रष्टाचार करने और बंदरबांट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी अभी बेल पर बाहर हैं।

हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी दीपक बाबरिया ने आज चंडीगढ़ में की बैठक

हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी दीपक बाबरिया ने आज चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक ली...

इशारों ही इशारों में हुड्डा पर कटाक्ष कर गई किरण चौधरी, कहा - कांग्रेस किसी की बपौती नहीं है, हमें सम्मान चाहिए

नहीं तो भजनलाल…कहकर किरण चौधरी बात क्यों घुमा गई। हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी दीपक बाबरिया की मौजूदगी में मंच से बोलते हुए किरण चौधरी काफी खुलकर बोली लेकिन उनकी एक बात बहुत ज्यादा चर्चा में है, नहीं तो भजनलाल...यह कहकर उन्होंने अपनी बात घुमा दी। 

कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया के सामने भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लगाया ‘कुमारी शैलजा जिंदाबाद’ का नारा, और फिर...

आज कांग्रेस के राजनीतिक परिप्रेक्ष्य यह बात अगर कोई भी सुनेगा तो वह इस पर यकीन नहीं करेगा। मगर यह सत्य है तथा यह घटनाक्रम शनिवार कांग्रेस मुख्यालय हरियाणा के अंदर पूछो कब गठि हुआ जब कांग्रेस के अधिकांश विधायक पूर्व विधायक तथा नेता वह केंद्र से आए नेता मंच पर मौजूद थे।

BJP के खिलाफ चौधरी बीरेंद्र सिंह के बगावती तेवर, 2 अक्टूबर को जींद से कर सकते हैं नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान

देश में आगामी साल में पहले तो लोकसभा चुनाव होने हैं और उसके बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन उससे पहले सभी राजनीतिक दलों में उथल-पुथल शुरू हो चुकी है।

विपक्ष की बैठक पर ओपी धनखड़ ने कसा तंज, बोले-वंशवाद को बचाने और डर के मारे लोग हो रहे एकजुट

भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने पटना में हुई विपक्ष की महाबैठक पर ध्यान देते हुए कहा कि कुछ तो डर के मारे और  कुछ लोग वंशवाद को बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं, लेकिन भारत की जनता भारत को महाशक्ति बनाने के लिए इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। 

बांस की लकड़ी से करती थी प्रैक्टिस, मजदूर की बेटी ने 'High Jump' में सिल्वर मेडल जीत लहराया परचम (VIDEO)

कौन कहता है आसमां में छेद नहीं होता। जरा एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों" जी हां जब मन में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो बड़े से बड़ा काम भी आसान हो जाता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है हरियाणा के फतेहाबाद के गांव पारता की महज 16 साल की हाई जम्पर पूजा ने। 

अगले 24-48 घंटों में हरियाणा में मौसम लेगा करवट, उमसभरी गर्मी से मिलेगी लोगों को राहत, पूरे हफ्ते बरसेंगे मेघा

उत्तर पर्वतीय क्षेत्र में शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इस मौसम प्रणाली से हरियाणा में 30 जून तक बारिश की संभावना रहेगी। उधर सिरसा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मां के कातिलों को जमानत मिलने पर बेटी यशोधरा बोली- देश में न्यायपालिका नाम की कोई चीज नहीं रही

हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगाट के मर्डर के आरोपी पीए सुधीर सांगवान को कल ट्रायल कोर्ट से जमानत मिल गई है। वह आज जेल से बाहर आ सकता है। दूसरी और सोनाली के भाई रिंकू ढाका का कहना है कि वे इस फैसले से संतुष्ट नहीं है। 

Haryana: रोहतक से दिल्ली का सफर होगा और भी आसान, आएगी मेट्रो... इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

हरियाणा में मेट्रो के विस्तार परियोजना को जल्द ही प्रारंभ करने की संभावना है। ग्रीन लाइट मेट्रो के विस्तार के अंतर्गत बहादुरगढ़ मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। आम जनता के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है क्योंकि हरियाणा सरकार ने बहादुरगढ़ के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से मेट्रो रेल की सेवा आसौदा तक करने की प्रस्तावना पास कर दी है।

हरियाणा में बड़ा हादसा: गायों के झुंड से टकराई ट्रेन, 25 गायों की मौत, कई घायल

हरियाणा के भिवानी जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. गुरुवार को शाम करीब 6:30 बजे मानहेरू रेलवे जंक्शन के नजदीक गायों के झुंड फाजिल्का-रेवाड़ी ट्रेन से टकरा गई। ऐसे में ट्रेन की चपेट में आने से करीब 25 गायों की मौत हो गई, जबकि कई गायें घायल हो गईं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static