हरियाणा प्रदेश के विकास का शानदार सफर वहां की मेहनती जनता की देन: उप राष्ट्रपति

punjabkesari.in Tuesday, Oct 31, 2017 - 06:09 PM (IST)

हिसार(विनोद सैनी): उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के विकास का अब तक का शानदार सफर यहां के मेहनतकश किसानों, खिलाड़ियों, सैनिकों, कर्मचारियों, आमजन तथा यहां के कलाकारों की देन है। उन्होंने कहा कि विकास की स्पष्ट झलक स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान पूरे वर्ष चले कार्यक्रमों के माध्यम से देश भर में देखी गई। वह महाबीर स्टेडियम में स्वर्ण जयंती समारोह एवं खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर बोल रहे थे। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू,  राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, सीएम मनोहर लाल सहित ने दीप प्रज्ज्वलित कर रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की। 
PunjabKesari
उप राष्ट्रपति ने कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह व खेल महाकुंभ के समापन के साथ नव भारत - नव हरियाणा निर्माण के संकल्प की महाशुरूआत हुई। उप राष्ट्रपति ने समारोह के सफल आयोजन के लिए किए गए प्रबंधों के लिए हरियाणा सरकार की प्रशंसा करते हुए हरियाणा को धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र की पावन धरा कहा। उन्होंने कहा कि हरियाणा से हमें आदि काल से ही सभी धर्मों की विविधतता में एकता का संदेश देती है जिसे युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा कर्त्तव्य है। देश का हर व्यक्ति जब अपनी ड्यूटी निष्ठा से करेगा तो हम आईटी के सहारे माइटी (ताकतवर) बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना 2022 तक देश को स्वस्थ, स्वच्छ बनाना है और हर व्यक्ति को तन-मन-धन से इस अभियान से जुड़ना होगा। उन्होंने हरियाणा सरकार के अंत्योदय के मूल सिद्धांत के साथ चलने की भी सराहना की। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा सरकार की खेल नीति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने तथा स्नातक तक लड़कियों के लिए नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाने की प्रशंसा की। 

वेंकैया नायडू ने आकांक्षा व्यक्त की कि हरियाणा सरकार प्राकृतिक संपदा को संरक्षित करें, कृषि व्यवसायों को बढ़ावा दें। स्वच्छ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा का सपना साकार कर यह कर्म भूमि सारे देश को कुशलता और कर्मठता का संदेश दें। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला व हरियाणा कला एवं संस्कृति विभाग के तीन हजार से अधिक कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सबसे प्यारा म्हारा हरियाणा, दुनिया में रहेगा नाम हमारे हरियाणा का, हरियाणा एक-हरियाणवी एक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरियाणा पुलिस के कमांडों निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में मोटरसाइकिलों पर हैरतअंगेज प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा वायु सेना के एमआई-8 हेलिकॉप्टर द्वारा फूलों की वर्षा की जिससे पूरा स्टेडियम आश्चर्यचकित हुए बगैर नहीं रह सका। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static