ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम का फूंका पुतला, मांगो को जल्द पूरा करने की दी चेतावनी

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2022 - 06:21 PM (IST)

सिरसा(सतनाम): चौटाला गांव के ग्रामीणों की जन चेतना यात्रा आज सिरसा पहुंची। इस दौरान शहर के सुभाष चौक पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए सीएम मनोहर लाल का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की।

बता दें कि चौटाला गांव के ग्रामीणों का 1 दिसंबर से 21 तक अस्पताल के बाहर के स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ समेत जांस की पूरी व्यवस्था करने की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे थे, लेकिन कोई अधिकारी उनका सुध लेने नहीं पहुंचा। जिसके बाद ग्रामीणों ने विधानसभा का घेराव करने का फैसला लिया और जन चेतना यात्रा को लेकर चंडीगढ़ के लिए चल पड़े। आज पांचवे दिन उनका यात्रा सिरसा पहुंचा, जहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान नेता राकेश फगोडि़या ने कहा कि उनकी मांगों पर अधिकारियों की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसी के चलते गांव चौटाला और आसपास के गांव के लोग जन चेतना यात्रा के माध्यम से विधानसभा पहुंचेगे और घेराव करेंगे। अब वार्ता चंडीगढ़ में ही करेंगे। जन चेतना यात्रा का मुख्य उद्देश्य ही आम जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana  सर्च करें।)             


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static