पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने ठोकी लोकसभा चुनाव की दावेदारी, कहा पार्टी चाहेगी तो लड़ेंगे चुनाव
punjabkesari.in Tuesday, Apr 25, 2023 - 06:42 PM (IST)
फरीदाबाद (अनिल राठी) : देश में 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां जनसंपर्क में जुटी हैं। वहीं दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छुक नेता भी खुलकर अपने समर्थकों के साथ अपनी महत्वाकांक्षा शेयर कर रहे हैं। इस कड़ी में बता दें कि हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने जन्मदिवस पर लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
हजारों महिलाओं विपुल गोयल ने वितरित की साड़ी
पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल अपने जन्मदिवस को हर वर्ष अलग अंदाज में मनाते हैं, फिर चाहे गरीबों के साथ खाना खाने की बात हो या फिर विधवा महिलाओं को साड़ी वितरित करना। विपुल गोयल का कहना है कि जन्मदिवस को इस तरीके से मनाना चाहिए की जिससे जिंदगी भर के लिए एक यादगार पल बन जाए। इस बार पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने जन्मदिवस पर सेक्टर 15 कम्युनिटी सेंटर में हजारों की संख्या में गरीब महिलाओं को खाना खिलाया और उन्हें भेंट स्वरूप साड़ी भेंट की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने लोकसभा चुनाव से चुनाव लड़ने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में हर बार परिवर्तन होता है। क्योंकि पार्टी के ऊपर ही यह फैसला होता है कि किस उम्मीदवार को मैदान में उतारना है और किस उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारना। यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें इस लायक समझेगी की लोकसभा सीट से विपुल गोयल को चुनाव लड़ाया जाए तो मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)