युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है : अनिल विज

punjabkesari.in Sunday, Mar 27, 2022 - 05:50 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा है कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और किसी समस्या का समाधान बातचीत से भी हो सकता है। श्री विज ने आज ट्वीट करके कहा कि "युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है परंतु अगर युद्ध होना है तो आम आदमी पर हमला नहीं होना चाहिए। अस्पताल पर शेल्टर होम्स पर हमले नहीं होने चाहिए। इसके लिए UNO और वर्ल्ड फोरम को अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए"। 

उन्होंने कहा कि अगर युद्ध होना है तो आम आदमी पर हमला नहीं होना चाहिए जैसे कि अस्पताल व शेल्टर होम्स पर हमले नहीं होने चाहिए और यह उत्तरदायित्व युद्ध में शामिल देशों का होता है। उन्होंने कहा कि अगर इसका उल्लंघन होता है तो यूएन कम्युनिटी और वर्ल्ड फोरम को अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए और आम आदमी की जिंदगी बचानी चाहिये। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन - रूस युद्ध को एक महीने से ज्यादा हो गया है और इस युद्ध के दौरान यूक्रेन में भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। इस युद्ध के दौरान यूक्रेन के विभिन्न शहरों से लोगों को पलायन करके दूसरे देशों में जाना पड़ा है। इस युद्ध से सारी दुनिया प्रभावित भी हो रही है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static