चुनाव में थे खिलाफ अब आने लगे पास : दुष्यंत चौटाला

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 10:43 AM (IST)

उचाना मंडी/अम्बाला/ इस्माईलाबाद (जसमेर, रीटा, शर्मा): डिप्टी सी.एम. और उचाना कलां के जजपा विधायक दुष्यंत चौटाला ने साफ कर दिया कि मौका परस्त लोगों को वह अपने नजदीक नहीं फटकने देंगे। मौका परस्तों और समॢपत कार्यकर्ताओं के बीच वह लक्ष्मण रेखा खींच कर सबसे पहले समॢपत कार्यकर्ताओं के काम करेंगे।

डिप्टी सी.एम. बनने के बाद वीरवार को पहली बार निर्वाचन क्षेत्र उचाना पहुंचे दुष्यंत चौटाला को देखने और सुनने के लिए भीड़ उमड़ी। इनमें कुछ ऐसे लोग भी थे, जो लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दुष्यंत के खिलाफ खड़े थे। दुष्यंत ने ऐसे लोगों को कहा कि उनके डिप्टी सी.एम.बनने के बाद कुछ ऐसे लोग उनके पास आ रहे हैं, जो चुनाव में उनके खिलाफ थे। 

ऐसे लोगों को वह अच्छी तरह से जानते हैं। उन्हें यह पता है कि उनके लिए किसने काम किया और किसने चुनाव में उनका विरोध किया। वह डंके की चोट पर कह रहे हैं कि सबसे पहले मेरे कार्यकत्र्ता का काम होगा। उचाना का विकास बिना भेदभाव के होगा। उचाना कलां हलके के विकास की प्लाङ्क्षनग अब चंडीगढ़ में नहीं बल्कि उचाना में बनेगी। प्लाङ्क्षनग उचाना में बनकर जींद के डी.सी. कार्यालय की मार्फत चंडीगढ़ जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static