weather update: हरियाणा के कई जिलों में पांच दिन बाद प्रचंड गर्मी से मिली राहत, 4 डिग्री गिरा पारा

punjabkesari.in Friday, May 29, 2020 - 12:11 PM (IST)

रोहतक/हिसार : हरियाणा में पिछले एक सप्ताह से प्रचंड गर्मी झेल रहे नौतपा के चौथे दिन वीरवार को मौसम में व्यापक बदलाव आया। पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा हवाओं के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बादल छा गए। नारनौल में बुधवार देर रात चार एमएम बारिश हुई। वहीं रोहतक में वीरवार रात को अंधड़ के साथ तेज बारिश हुई। रेवाड़ी में ओले गिरे, हिसार, भिवानी, यमुनानगर आदि जिलों में बूंदाबांदी होने से भीषण गर्मी से राहत मिली।  

बूंदाबांदी के बाद चली ठंडी तेज हवाओं से एक ही दिन में तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। प्रदेश में 46 डिग्री सेल्सियस के साथ फरीदाबाद सबसे गर्म रहा। वहीं सबसे गर्म रहने वाले नारनौल और हिसार में पारा क्रमश:43.8 व 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इधर, यमुनानगर में तेज अंधड़ से पेड़ गिरने पर बाइक सवार की मौत हो गई। 31 मई तक प्रदेश में तेज अंधड़, बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे भीषण गर्मी और लू से राहत मिलेगी। हांलाकि दो जून के बाद पारा फिर से चढ़ेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static