खैर तस्करों का वन कर्मचारियों पर हमला, दो तस्करों को किया काबू

punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2020 - 11:42 AM (IST)

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के यमुनानगर के कलेसर जंगल में काफी समय से सक्रिय खैर तस्करों की आज वन कर्मचारियों से भिड़ंत हो गई। जिसमें वन कर्मचारियों ने दो तस्करों को काबू कर लिया । इस दौरान तस्करों को छुड़ाने के लिए उनके साथियों ने वन कर्मचारियों पर आरे से वार किया और हवाई फायर भी किया  लेकिन वन कर्मचारियों ने काबू किए गए दो तस्करों को नहीं छोड़ा।

यमुनानगर के जंगल में खैर के हजारों पेड़ हैं। इन पेड़ों को काटने के लिए खैर तस्कर सक्रिय रहते हैं। देर रात यह खैर तस्कर जंगल में जाकर लकड़ी रहे थे कि वन विभाग के कर्मचारी दीपक, प्रदीप, व योगेश को सूचना मिली कि कलेसर जंगल में कुछ लोग खैर की लकड़ी काटने के लिए घुसे  हैं। इन लोगों की तलाश में  वन कर्मचारियों ने कई जगह चेक किया। इसी दौरान वह उस मौके पर पहुंचे जहां खैर तस्कर आरे से लकड़ी काट रहे थे। दीपक ने बताया कि हमने मौके पर मौजूद 4 तस्करों में से दो को काबू कर लिया, लेकिन इसी दौरान उनके बाकी साथियों ने आरे से इन कर्मचारियों पर हमला बोल दियाा। इसी बीच एक खैर तस्कर जो कुछ दूरी पर खड़ा था उसने वन  कर्मचारियों को हटाने के लिए फायर भी किया लेकिन वन कर्मचारियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने घायल होने के बावजूद पकड़े गए  तस्करों को नहीं छोड़ा। जिस पर उनके बाकी 3 साथी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर प्रताप नगर की पुलिस मौके पर पहुंची जिन्हें वन कालेश्वर जंगल में खैर तस्कर काफी समय से सक्रिय हैं ।कई बार खैर की लकड़ी पकड़ी भी जा चुकी है ।लेकिन यह पहला मौका है जब वन कर्मचारियों ने मौके से खैर की लकड़ी काटते लोगों को काबू किया है ।जिसमें एक कर्मचारी को घायल भी किया गया। लेकिन इसके बावजूद खैर तस्कर काबू किए गए । अब पुलिस इस पूरे गिरोह को पकड़ने की कोशिश करेगी ताकि पता चल सके कि इन लोगों के तार कहां-कहां जुड़े हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static