पति के चरित्र शक से परेशान होकर पत्नी ने लगाया मौत को गले, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

punjabkesari.in Monday, Jul 31, 2023 - 02:39 PM (IST)

करनालः जिले के औगंद गांव में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल पक्ष के लोगों ने इसे खुदखुशी बताया है, जबकि मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके पक्ष का आरोप है कि उनकी लड़की का पति भी उनकी बेटी के चरित्र पर शक करता था। पिछले 4 साल में कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन उसके बाद उनकी बेटी को परेशान किया जाता था।

मायके पक्ष का कहना है कि अब ससुराल पक्ष की तरफ से उनकी बेटी की मौत की कोई भी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। अस्पताल में एडमिट करवाने के बाद सूचना दी कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।  मृतका के भाई खुशी राम ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका (27) निवासी दादूपुर रोड़ान की शादी चार वर्ष पहले 2019 में औगंद निवासी दीपक के साथ हुई थी। बीती 19 जुलाई को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा प्रियंका को अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। जिसकी मौत इलाज के दौरान रविवार देर रात को हो गई। पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया। 

दादुपुर निवासी  मृतका के भाई खुशीराम का आरोप है कि प्रियंका के साथ लड़ाई झगड़ा होता था और पति भी उस पर शक करता था। जिसके चलते कई बार पंचायत भी हुई। पंचायत में समझौता हो जाता था और जिम्मेदारी ली जाती थी कि अब वे प्रियंका को परेशान नहीं करेंगे, लेकिन फिर से परेशान शुरू कर दिया। अबकी बार तो उन्होंने प्रियंका की हत्या ही कर दी और उसे सुसाइड की शक्ल देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।  

मृतका के पिता का कहना है कि बीती 16 जुलाई को प्रियंका का कॉल आया था, जिसने 10 हजार रुपए अपनी मां से मांगे थे। मां ने जवाब दिया था कि पैसे अभी है नहीं। अगर उन्हें पता होता कि उनकी बेटी के साथ ऐसा होगा तो वे कही से भी पैसों का जुगाड़ करते। घटना से 10 दिन पहले भी 16 हजार रुपए का इन्वर्टर बैटरी भी ससुराल पक्ष को दिया था। उनका आरोप है कि उनकी बेटी के इलाज के लिए भी  पैसे तक नहीं देते थे। इलाज के लिए भी वह अपनी बेटी को पैसे देकर आए थे। 

मृतका के भाई खुशीराम का कहना है कि उसकी बहन का पति मोटरसाइकिल ठीक करने का काम करता  है। उसकी बहन के पास 3 साल की एक बेटी भी है। जिसके सिर से बचपन में ही मां का साया उठ गया।  निसिंग थाना के SHO अजयेब सिंह ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  मायके पक्ष के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static