प्रेम प्रसंग में कांटा बना तो पत्नी ने पति को घर में ही मारकर गाड़ा, प्रेमी संग हुई फरार

punjabkesari.in Sunday, Sep 26, 2021 - 09:07 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप/विनोद): कुरुक्षेत्र के गांव अमीन में दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है। यहां प्रेम प्रसंग में कांटा बन रहे पति को उसकी ही पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला और उसकी लाश को घर में ही दफना कर फरार हो गई। मामले को खुलासा तब हुआ जब पति के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट में थाने में दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए पत्नी से पूछताछ की। वहीं गांव अमीन में भारी पुलिस बल पहुंचने से सनसनी का माहौल भी बन गया।

PunjabKesari, Haryana

जानकारी के मुताबिक, घटना बीते रक्षाबंधन के त्योहार के दिन की बताई जा रही है। जब 25 वर्षीय महिला ने अपने 40 वर्षीय पति की हत्या कर सबको कमरे के कोने में लगाकर ऊपर से मिट्टी का ढेर लगा दिया। दिल्ली निवासी पति-पत्नी 5 साल पहले कुरुक्षेत्र रहने आए थे। ज्यादातर पति-पत्नी दिल्ली में ही रहा करते थे। मृतक व्यक्ति की पहचान फारुख के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने मामले में गहनता से जांच करते हुए मृतक की पत्नी शबनम को शक के आधार पर दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी शबनम ने बताया कि उसने और उसके एक अन्य साथी ने मिलकर उसकी हत्या की है। जिसे घर के कमरे में दफना दिया। आरोपी महिला की शिनाख्त पर शव को बरामद कर लिया गया है। मिट्टी के ढेर के बीच से गली सड़ी अवस्था मे बरामद किया गया।

PunjabKesari, Haryana

जानकारी देते हुए डीएसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर 346 के तहत मामला दर्ज किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए मामले की तह तक पहुंचे और मृतक की पत्नी को दिल्ली से काबू करके पूछताछ की। जिसमें पुलिस पूछताछ में बताया कि एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसने अपने पति की हत्या की है और कमरे के अंदर मिट्टी डालकर दफना दिया है। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे युवक की तलाश अभी जारी है।

वहीं पड़ोसियों ने बताया कि रक्षाबंधन के बाद घर के बाहर मिट्टी का ढेर लगा हुआ था। पड़ोसियों की मदद से मिट्टी को घर के आंगन में गिराया गया। उसके बाद महिला ने घटना को अंजाम देने के बाद मिट्टी का ढेर लगा कर पति के शव को दफना दिया। बता दें कि मृतक की यह दूसरी पत्नी थी। उससे एक बेटा भी है, वहीं महिला की भी एक लड़की है। इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ा रहा है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static