कुरुक्षेत्र में फिर खाकी हुई दागदार, महिला ने लगाया पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप

punjabkesari.in Friday, Aug 04, 2023 - 08:29 PM (IST)

कुरुक्षेत्रः जिले से खाकी को दागदार करने वाली एक खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 1 अगस्त को कृषि विभाग में कार्यरत एक महिला के साथ पुलिस कर्मचारी ने छेड़छाड़ की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक अपने ही विभाग के एक कर्मचारी पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। महिला ने विभाग के अधिकारियों पर भी मामले में आरोपी का साथ देने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने बताया कि 1 अगस्त को वह अपने रूम में काम कर रही थी। लंच टाइम होने के कारण अन्य कर्मी खाना खाने गए थे। इसी दौरान करीब सवा 1 बजे विभाग ड्राइवर की पोस्ट पर कार्यरत सतीश निवासी रतगल कमरे में आया। उसने आते ही इसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर कमरे से भाग गया।  

महिला ने आरोप लगाया कि मामले के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था, मगर अधिकारी आरोपी का पक्ष लेकर उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सतीश के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना शहर थानेसर के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी सेक्टर-7 की प्रभारी रमनदीप कौर मामले की छानबीन कर रही हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static