बलात्कार केस को रफा-दफा करवाने की एवज में 50 हजार रुपए लेती महिला गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2020 - 11:57 AM (IST)

नरवाना/सीवन (राजीव/चुटानी): सिटी पुुलिस ने शुक्रवार शाम सामान्य अस्पताल के नजदीक महिला से उसके पति को बलात्कार के मामले को रफा-दफा करवाकर जेल से छुड़वाने की एवज में 50 हजार रुपए की राशि के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। सिटी पुलिस ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में महिला को रुपए सहित गिरफ्तार करके उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। डी.एस.पी. जगत सिंह ने बताया कि पुलिस ने टोहाना की रहने वाली महिला को इस मामले में गिरफ्तार किया है। 

 गौरतलब है कि गढ़ी थाना पुलिस ने इस महिला की शिकायत पर 18 अक्तूबर 2019 को टोहाना से मिली जीरो एफ.आई.आर. के आधार पर रसीदां गांव निवासी हीरा सिंह, पिपलथा गांव निवासी गुलाब सिंह व एक महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static