महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पति सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Dec 02, 2020 - 01:43 PM (IST)

जींद : ससुरालजनों की प्रताड़ना से परेशान होकर कंडेला गांव में एक फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलनेपर महिला के मायका पक्ष के लोग पहुंचे और जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पहुंचाया औऱ परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ससुराल पक्ष के 3 लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।

थाना पुलिस को मृतका के पिता भौंसला निवासी तेलूराम ने बताया कि उसकी 32 वर्षीय बेटी सरोज की शादी कंडेला गांव के अमित के साथ 14 साल पहले हुए थी। शादी के बाद से ही उसका पति अमित, देवर सुनील उर्फ सन्नी और सास कमलेश मारपीट करते आ रहे थे। इसको लेकर पहले कई  बार पंचायत भी हुई लेकिन पंचायती तौर पर समझौता होने के चलते पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। 2 दिन पहले भी उसकी बेटी घर आई थी और उसके साथ माय के में हो रही मारपीट बारे जानकारी दी थी। मारपीट से परेशान होकर सोमवार देर रात को उसकी बेटी सरोज ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जांच अधिकारी एस.आई. सुरेंद्र ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत प र हत्या के लिए मजबूर करने के  आरोप में पति, देवर तथा सास कमलेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static